NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: घायल अघन शावक हाथी ने आखिरकार तोड़ दिया दम, 1 माह पहले शिकारी के पोटाश बम से हुआ था घायल

 




भूपेन्द्र साहू 

धमतरी। एक माह से घायल शावक हाथी अघन ने आखिरकार दम तोड़ दिया।पोटाश बम से घायल होने के बाद इन्फेक्शन लगातार फैलता जा रहा था। इस बीच इलाज भी लगातार किया जा रहा था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 7 दिसंबर की दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। 


ज्ञात हो कि 7 नवंबर को उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के सीतानदी परिक्षेत्र के सातलोर बीट (जहा 38-40 हाथी सिकसार दल का विचरण हो रहा था) में खून बिखरे होने की सूचना मिली थी। परिक्षेत्र अधिकारी रिसगांव एवं स्टाफ द्वारा पतासाजी करने पर मौके से पोटाश बम का टुकड़ा मिला। अगले दिन एन्टी पोचिंग टीम द्वारा मौके का मुआयना किया गया एवं स्टाफ के साथ मिलकर 6 किलोमीटर तक खून के धब्बे एवं पगमार्क ट्रेस किये गये।तीन दिनों तक लगातार घायल घायल हाथी की खोज की गयी जो की 10 नवंबर को ड्रोन एवं स्टाफ की मदद से एक छोटा बच्चा (5-6 वर्ष) जिसका जबड़ा सूजा हुआ एवं पैर में चोट था मिला। 11 नवंबर को रायपुर से पहुंचे डॉ राकेश वर्मा ने घायल अघन हाथी का इलाज शुरू किया था।


बच्ची को मारा था

2 दिसंबर की रात घायल अघन हाथी ने घर में सो रही 4 साल की बच्ची नेहा को घर से निकाल कर पटक कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी।शावक के अपने मां से नहीं मिल पाया था और उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बढ़ रहा था संक्रमण

इस संबंध में उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि अघन हाथी का घायल होने के बाद इलाज तो किया जा रहा था लेकिन कुछ दिनों से इन्फेक्शन बढ़ता जा रहा था। जबड़े के बाद गले में इंफेक्शन बढ़ रहा था, वहां पर गलने की स्थिति आ गई थी। जिसकी वजह से वह कुछ भी नहीं खा पा रहा था। 7 दिसंबर की दोपहर लगभग 3:30 बजे मौत हो गई। पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ