आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 318(4), 3(5) बी०एन०एस० के तहत किया गया था अपराध पंजीबद्ध
धमतरी। थोड़े से पैसे की लालच में व्यक्ति अपनी जमा पूंजी गंवा बैठता है। ऐसे ही कुरूद थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति पैसों की बारिश की लालच में अपनी जमा पूंजी साढे 52 लाख रुपया गंवा बैठा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थी लेखराम चंद्राकर साकिन परसवानी थाना कुरूद जिला धमतरी ने लिखित आवेदन दिया था जिसमें आरोपी मोहन बाबा, धरम पाल, रेखा राजपूत साकिनान मथुरा यूपी द्वारा अक्टूबर 2021 से चार अलग-अलग मोबाईल नंबर में प्रार्थी को फोन कर छलपूर्वक अपने झांसे में लेकर घर में रूपये पैसों की बारिश कराने की लालच देकर प्रार्थी से 52,49,425 रूपये लेने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में धारा 318 (4) 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी कॉल लोकेशन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुनील उर्फ सोनू उर्फ अक्षय शर्मा पिता गिरीश कुमार शर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन फरीदाबाद बल्लभगढ़ सेक्टर 03 थाना अम्बेडकर चौक जिला बल्लभगढ़ हरियाणा की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर बताया कि अपने मोबाईल से 18.10.2021 से 23.09.2024 तक लगातार अपने दादा मोहन शर्मा उर्फ मोहन बाबा, मौसा धरमपाल तथा अपने पड़ोसी रेखा राजपूत के मोबाईल में उनके नाम से बात कर लेख राम को पैसा डालने बोलता था। जिसके बारे में दादा मोहन, मौसा धरमपाल, पडोसी रेखा राजपूत नही जानते है।
लेख राम चंद्राकर को तंत्र मंत्र से पैसे का बारीश करने का लालच देकर लगातार अपने एसबीआई के खाता तथा मोबाईल नंबर में गूगल पे व फोन पे में करीबन 52,49,525 रू० लिया। जिसमें से कुछ रकम को ऑनलाईन AVIATOR GAME एवं RUMMY LOOT एप्प में हार गया तथा कुछ को स्वयं के निजी व घरेलू कार्य में खर्चा कर दिया बताया।आरोपी के विरूद्ध अपराध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।




0 टिप्पणियाँ