धमतरी।छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला धमतरी जिला अध्यक्ष अमित मोहबे नेतृत्व में 23 मई को धमतरी जिला की समस्त प्रांत पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी संकुल पदाधिकारी एवं युक्तिकरण से प्रभावित और अप्रभावित शिक्षक साथियों से गूगल मीट के माध्यम से युक्ति युक्तिकरण एवं क्रमोन्नति वेतनमान के संबंध में बैठक लिया गया। जिसमें समस्त पदाधिकारी के द्वारा अपने विचार रखे गए।
संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित महोबे ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि युक्तियुक्तकरण सेटअप की आड़ में शिक्षकों के पद कम कर रहे है या नही..? प्राथमिक शालाओं में पांच कक्षा 20 पीरियड मात्र दो टीचर , माध्यमिक शाला में 18 पीरियड 4 टीचर कैसे अध्ययन अध्यापन करेंगे इसके अलावा गैर शैक्षिक गतिविधियां तथा गैर शैक्षिक कार्यों की साल भर भरमार रहती है तो शासन की मंशा क्या है ? सरकार शिक्षा को बर्बाद करना चाहती है, उसकी गुणवत्ता को प्रभावित कर शिक्षकों को बदनाम कर शिक्षा विभाग को बंद करना चाहती है या पूरा शिक्षा विभाग को निजी हाथो में सौंपना चाहती है? वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूलों में हर विषय विषय के लिए शिक्षक होते हैं कहीं-कहीं एक ही विषय के दो-दो शिक्षक होते हैं तो यह युक्ति युक्तकरण शाला बंद करना और शिक्षकों की संख्या में कटौती करना शासकीय स्कूलों पर सरकार का बहुत बड़ा आघात है जिसे हम सभी शिक्षक मिलकर विरोध करते हैं। सरकार शिक्षा विभाग में प्रयोग करना बंद करें। शासन शिक्षा के अधिकार की आड़ में शिक्षक संख्या कम कर बच्चों को अन्य अधिकार से वंचित कर रही हैं । शिक्षा के अधिकार अधिनियम में प्रत्येक प्राथमिक शाला में न्यूनतम कम से कम दो शिक्षक की बात कही गई है इसका अर्थ यह नहीं है कि स्कूलों में सिर्फ दो ही शिक्षक हो। पांच कक्षा पांच कमरे दो शिक्षक कैसे पढ़ाएंगे? हाई स्कूलों में संस्कृत के पोस्ट को खत्म किया जा रहा है एक तरफ सरकार संस्कृति को बढ़ाने आगे बढ़ाने और अपनी मूल भाषा के संवर्धन के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती है और एक तरफ संस्कृत जैसे पुरातन भाषा को खत्म कर रहे हैं।
युक्तियुक्तकरण के गलत सेटअप का विरोध और 2008 के सेटअप अनुसार युक्तियुक्तकरण करने की मांग को लेकर प्रदेश के संयुक्त शिक्षक संघ, प्रांत के 23 संगठनों के साझा मंच द्वारा संयुक्त नेतृत्व में 28 मई को रायपुर मंत्रालय का घेराव करने जा रहा है जिसमे समस्त शिक्षक साथियों,शिक्षित बेरोजगारों को उपस्थित रहने की अपील की है।
बैठक में प्रांत पदाधिकारी ममता खालसा , हरीश सिन्हा, बसंत जायसवाल, नीरज सोन, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी पदाधिकारी लोमस साहू , डेवेश साहू, सुनीता यादव ,पुरुषोत्तम निषाद ,वरुण साहू हुमन चंद्राकर, पदुम साहू ,वेदराम साहू ,नोमेश साहू ,खेमन साहू मन्नूलाल साहू ,अनिल सोरी मोहन सिंह, घनश्याम ,निशा निष्ठा लोचन साहू, शिखा श्रीवास्तव, दिलीप मीडिया प्रभारी दीपक सहारे आदि मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ