NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: जिला ग्रन्थालय में महापौर का औचक निरीक्षण, विद्यार्थियों से की सीधी बातचीत,अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

  


धमतरी।जिला ग्रन्थालय में व्याप्त विभिन्न असुविधाओं को लेकर गुरुवार को महापौर रामू रोहरा ने ग्रन्थालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पानी की व्यवस्था, बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सियों की कमी तथा सफाई की दशा बेहद खराब पाई गई।


महापौर ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रन्थालय जैसे शैक्षणिक स्थल में ऐसी अव्यवस्थाएं कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर रोहरा ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को एक शांत, स्वच्छ और सुविधाजनक अध्ययन स्थल उपलब्ध कराना नगर प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अगले निरीक्षण तक सभी कमियों को दूर किया जाएगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ