NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Naxal सर्चिंग में निकली डीआरजी टीम को मिली सफलता:चमेंदा के जंगल में कुकर, ड्रम,दैनिक उपयोगी सामान बरामद

 



दो सप्ताह पूर्व में भी चंमेदा के जंगल में नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया कुकर बम,पाईप बम,टिफिन बम किया गया था बरामद


धमतरी।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसडीओपी.नगरी) शैलेन्द्र पांडेय के मार्गदर्शन में डीआरजी.धमतरी की टीम द्वारा नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चमेदा के जंगल में कुछ नक्सली उपस्थित हैं। जिसकी सूचना पर तत्काल डीआरजी धमतरी की टीम ग्राम चमेदा के जंगल में सर्चिंग पर रवाना हुई।सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा डम्प की गई सामग्री कुकर बम बनाने दस कुकर,15 लीटर के तीन टीन का डिब्बा,2 नीले रंग की प्लास्टिक ड्रम बरामद की गई।


नक्सलियों द्वारा पुलिस बल को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से कुकर बम बनाने वाले यह सामग्री को डम्प करके रखा गया था।

उल्लेखनीय है की धमतरी पुलिस डीआरजी द्वारा दो सप्ताह पूर्व में भी चंमेदा के जंगल में ही नक्सलियों द्वारा डम्प किया गया कुकर बम,पाईप बम,टिफिन बम मिले थे, जिसको नष्ट कर नक्सलियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के मनसूबों को नाकाम किया गया था।नक्सल गतिविधियों को देखते हुए लगातार नक्सल सर्चिंग अभियान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ