भूपेन्द्र साहू
धमतरी। रविवार 25 मई को गंगरेल बांध से लापता हुए युवक का 24 घंटे के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है क्या आसमान खा गया या जमीन निगल गई।प्रथम दृष्टया में डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों द्वारा लगातार पानी में उतरकर खोजबीन की जा रही है। लेकिन अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।अब मामला कुछ और लगने लगा है।
दरसअल धमतरी जिले के गंगरेल बांध में रविवार को काफी बड़ी संख्या भक्त माता का दर्शन करने पहुंचते हैं। और यहां पर सुबह से ही लोग स्नान करने के लिए गंगरेल बांध की ओर जाते हैं। इसी बीच रविवार को एक युवक अपने कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध में नहाने गया था। ब्रश और टूथपेस्ट भूलने पर अपने अपने कर्मचारी को लेने भेजा। जैसे ही कर्मचारी वापस लौटा पानी के किनारे मोबाइल कपड़ा और चप्पल रखा गया था। इन सभी समान को देखने से लापता होने की इलाके में हड़कंप मच गया। डूबने की आशंका के चलते रुद्री थाना पुलिस को सूचना दी गई।और गोताखोर सहित एसडीआरएफ की टीम बुलाया गया।जहां पर खोजबीन जारी है।
जानकारी के मुताबिक कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी 30 वर्ष 24 मई को गंगरेल बांध आया हुआ था। अपने कर्मचारी के साथ रिसोर्ट में रुका हुआ था। 25 मई को सुबह टहलते हुए अपने कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध के अंगार मोती मंदिर के पीछे नहाने गया था।इसके बाद अपने कर्मचारी को ब्रश लेने भेजा कर्मचारी खरीद कर जैसे ही लौटा वहां पर हेमंत चंद्रवंशी लापता था। इसके बाद आसपास उन्होंने छानबीन नहीं मिला।कर्मचारी पुजारी से संपर्क किया।रुद्री थाना में सूचना दी गई। मौके पर रुद्री थाना पुलिस पहुंची। मौके पर मोबाइल कपड़ा और चप्पल दिखने से। कर्मचारी के द्वारा पानी में डूबने की आशंका लगाई जा रही है। तभी गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटे तक खोजबीन जारी रहा। जिसके बाद भी हेमंत चंद्रवंशी नहीं मिला। देर शाम होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को बुलाई गई। उनके द्वारा अंडरवाटर कैमरा से भी खोजबीन की गई। 30 घंटे के बाद भी हेमंत चंद्रवंशी कहीं पर भी नहीं दिखा। और ना ही पानी के अंदर मिला। आशंका डूबने की है जिसके चलते पानी के अंदर खोजबीन अभी भी जारी है।यह भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है वह पानी में डूबा ही ना हो और अपने कर्मचारी को चकमा देकर कहीं निकल गया हो।
एस.डी.आर.एफ .रायपुर की टीम को शेखर राजपूत लीड कर रहे हैं।उनके साथ जनोहर बंजारे,नीलकंठ शेर,महेश सोनी, भोजराज प्रधान,देवकरण नेताम्,शेखर राजपूत,राजू पटेल अमित कुमार सेन,जितेंद्र साहू,कन्हैया लाल,दुजलाल शामिल है।





0 टिप्पणियाँ