सोसायटी के धान को चूहा खाने की घपला कर रही सरकार :दीपक बैज
मगरलोड। प्रदेश कांग्रेस की आवाहन तथा जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनरेगा बचाओ महासंग्राम रैली 20 जनवरी को कुरूद विधानसभा की गौरव मेघा ग्राम से प्रारंभ किया गया। मनरेगा बचाओ महासंग्राम रैली मेघा में सभा आयोजित कर अरौद,गिरौद, सौगा में भ्रमण करते हुए हरदी में समापन किया गया। महासंग्राम रैली की मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित कर कहा कि केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक मजदूर परिवार को सौ दिन की मजदूरी का अधिकार दिया गया था। किंतु केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद महात्मा गांधी का नाम बदलकर जी राम जी योजना लाकर मजदूरों को मजदूरी छीन लिया है। केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है। प्रदेशध्यक्ष श्री बैज ने कहा कि समिति की करोड़ों रूपये की धान को चूहा खा गया बोलकर धान खरीदी में साय सरकार घपला करना चाहती है।
नव नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के धान खरीदी में आनाकानी कर रकबा समर्पण करवा रही है। किसानों के घर में जाकर धान जांच कर रही है। भाजपा सरकार किसानों को चोर व कोचिया समझ रही है। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से राज्य के समस्त आदिवासियों को काफी उम्मीद थी। किंतु दुर्भाग्य की राज्य में आदिवासियों के साथ विश्वासघात हो रहा है। किसान धान बेचने भटक रहे है। रकबा समर्पण और घर-घर धान जांच करने से किसान , हताश परेशान है। कांग्रेस नेता प्रभात राव मेघा वाले ने कहा प्रदेश अध्यक्ष, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सभी पदाधिकारियो की प्रयास से मनरेगा बचाओ महासंग्राम रैली सफल होगी।
मनरेगा बचाओ महासंग्राम रैली के माध्यम से कांग्रेसियों में उत्साह से गदगद हो गए। रैली के माध्यम से पैदल मार्च कर मेघा से अरौद, गिरौद,सौंगा, हरदी तक कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला। कार्यक्रम अवसर पर प्रदेशध्यक्ष दीपक बैज, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, कुरूद पूर्व लेखराम साहू, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, जिलाध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, विपिन साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनीत बाफना, राजेन्द्र साहू, रवि निर्वाण, खिलेश्वरी साहू, रेखा साहू, डाकवर साहू, भूपेश सिन्हा, जगदीश साहू,अर्जुन निषाद, तोमन साहू, शंकर साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, हरि राम साहू, नारद राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ