धमतरी।। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशों एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी महुआ शराब तथा महुआ लाहन जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी टीम ने मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत पहांदा नाला एवं सिंगपुर नाला में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण और भंडारण पर कार्रवाई की। मौके से कुल 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 2500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत 02 प्रकरण कायम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव (वृत्त प्रभारी, मगरलोड), आबकारी उपनिरीक्षक (परि) गिरिजा शंकर बघेल, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, ज्ञानिक ध्रुव, जनक सिन्हा सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे।



0 टिप्पणियाँ