धमतरी। नेशनल हाईवे पर लिमतरा मोड़ के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला चालक और एक लड़की घायल हो गईं।
मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक तुलेश्वरी 35 वर्ष रिक्शा में सवार लड़की कुमकुम 17 वर्ष को छोड़ने सांकरा जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श एंबुलेंस सेवा समिति के पप्पू साहू मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल एकता हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ