धमतरी। शिक्षण सत्र का आखिरी समय आ रहा है इन दोनों फेयरवेल पार्टी स्कूलों में रखी जाती है। जो कई बार विवादों में भी रहता है। कई बार पार्टी में अलग-अलग वाहन में एंट्री को लेकर.. तो कभी विदाई के बाद। ऐसा ही एक मामला नगरी श्रृंगी ऋषि स्कूल का आया है..जहां पर विदाई पार्टी के बाद पिकनिक जा रहे छात्र कार में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
नगरी के पीएम श्री शासकीय श्रृंगी ऋषि उत्तर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने सोंढूर डैम जा रहे थे। इसी दौरान सांकरा और सुंदर के बीच अर्शीकन्हार के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कार में 6 से 7 छात्र-छात्राएं सवार थे, जिनमें सभी को मामूली चोटें आईं। घायलों को तत्काल नगरी शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से तीन छात्रों की स्थिति को देखते हुए उन्हें धमतरी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राएं 4 से 5 वाहनों में सवार होकर पिकनिक के लिए निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।
इस संबंध में मेचका थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि घटना गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे की है। इस संबंध में किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।




0 टिप्पणियाँ