धमतरी।मगरलोड ब्लॉक के ग्राम सौंगा में स्कूल परिसर के अंदर अतिक्रमण करने के मामले में ग्रामीण और पालक आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को स्कूल के अंदर प्रदर्शन कर ताला जड़ दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार और मगरलोड पुलिस मौके पर पंहुचे।
सौंगा स्कूल के बाउंड्री वाल के अंदर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण किया गया है। बाकायदा वहां पर बाड़ी भी बना लिया है। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है। न्यायालय में भी यह प्रकरण चला। आखिरकार सब्र का बांध टूटने पर शुक्रवार को ग्रामीण और पालक बच्चों को लेकर स्कूल में प्रदर्शन किये। स्कूल में ताला भी जड़ दिया।
ग्राम विकास समिति के संतोष निषाद ने बताया कि गांव के लिए एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है।उसे लगातार समझाइए दी जाती है फिर भी वह अतिक्रमण हटा नहीं रही रहा है। तीन बार वह केस हार चुका है।केस आने के बाद पुनः अपील कर देता है जिसकी वजह से अतिक्रमण को हटाया नहीं जा सका है। परिसर के अंदर अतिक्रमण करना उचित नहीं है जिससे कई कार्यक्रम बाधित होते हैं।उसे जल्द से जल्द हटाया जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार और मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंचे थे।



0 टिप्पणियाँ