मोदी जी का यह मार्गदर्शन आज के युवाओं को स्पष्टता और अजेय आत्मबल के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर रहा है : रंजना साहू
धमतरी।परीक्षा पे चर्चा का नौंवा संस्करण आज आयोजित हुआ,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों,उनके माता पिता अभिभावक एवं शिक्षकों से जुड़े,इसी कड़ी में देश भर में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने उनके साथ इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। धमतरी के बठेना वार्ड स्थित महेतरू राम धीवर उत्कृष्ट आत्मानंद शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने भी इस चर्चा में जुड़ते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया,अपने वक्तव्य में श्रीमती साहू ने कहा भारत में हर छात्र जिस बातचीत का इंतजार करता है वह है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा,आज उसी की प्रतीक्षा समाप्त हुई और मोदी जी ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों से वर्चुअली रूबरू हुए,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता-पिता और शिक्षकों के साथ भी बातचीत किया , ताकि वे छात्रों के सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उनकी मदद कर सकें।मोदी जी का यह अपनापन और मार्गदर्शन ही है जो आज के युवाओं को स्पष्टता और अजेय आत्मबल के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर रहा है।आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में जब छात्र तनाव और दबाव के बीच खुद को अकेला महसूस करते हैं, तब देश के प्रधान का एक अभिभावक बनकर उन्हें "परीक्षा को उत्सव" की तरह मनाने की प्रेरणा देना, उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है।हमें किसी भी प्रेशर को झेलने के लिए खुद को सामर्थ्यवान बनाना चाहिए। दबाव को हमें अपने मन की स्थिति से जीतना जरूरी है। किसी भी प्रकार की बात हो, हमें परिवार में भी चर्चा करनी चाहिए।
इस चर्चा को सार्थक बनाते हुए हम प्रधानमंत्री के द्वारा मिले मार्गदर्शन को आत्मसात करके आगे बढ़ें और देश को शिक्षक और वैभवशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान दें। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भरत नाहर, श्यामलाल नेताम वार्ड पार्षद, रविन्द्र कुमार साहू प्राचार्य, लीना जेठवा व्याख्याता, गोपाल राम साहू व्याख्याता, दीपमाला आहूजा, परवेज अली सर, रवियादव, नीता नेताम, पोलेन्द्र करहाल, दीपक कुमार साहू व्याख्याता, अमित कुलदीप, संगीता अग्रवाल, निभा वर्मा, अपर्णा सोनी, परमानंद देवांगन, मानिकराम सिन्हा, संतोष चौधरी, प्रवीण कुमार मरकाम, प्रवीण कुमार नायक, शीतल सोनी , वर्षा केशवानी, वीरेंद्र मारकण्डे, क्षमता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ