रायपुर की घटना,मृतक परिवार धमतरी निवासी
रायपुर।शहर के अंदर तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल है
शुक्रवार सुबह राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां लापरवाही और रफ्तार की भेंट चढ़कर एक 14 वर्षीय मासूम की जान चली गई। जबकि उसकी छोटी बहन जिंदगी और मौत से जूझ रही है। यह हादसा तब हुआ जब पुलिस की टोइंग वाहन ने स्कूटी में जा रहे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें लाभांडी निवासी 14 वर्षीय अंश अठवानी की मौके पर मौत हो गई और उसकी 8 साल की बहन नविशा अठवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे अस्पताल भेजा गया।
बताया जा रहा है कि मृतक धमतरी सिंधी समाज धमतरी के पूर्व मुखी सुरेश अठवानी के पोते और सुमित अठवानी के पुत्र और घायल बेटी है।जो अब रायपुर में रहते हैं। घटना के बाद से धमतरी सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।



0 टिप्पणियाँ