कुरूद ज्योति राइस मिल के पास की घटना
धमतरी।कुरूद में ज्योति राइस मिल के पास सामने से आ रही हाईवा ने कार को ठोकर मार दी। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुरूद में शौक के लहर दौड़ गई।
कुरूद निवासी आशीष पवार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई 12 फरवरी की शाम करीबन 7 बजे वह अपने दुकान मे था। तभी लोगो के माध्यम से सुचना मिली कि मामा का लड़का भारत भूषण राजपूत जो गाड़ाडीह अपने काम से वेगनआर क्रमांक CG-04-ZB-3200 मे गया था, शाम करीबन 6.30 बजे अपनी वेगनआर कार से ग्राम गाड़ाडीह से कुरूद अपने घर वापस आ रहा था। ज्योति राईस मील कुरूद के पास पहुंचा था कि सुर्य नमस्कार चौक कुरूद की ओर से आ रही हाईवा क्रमांक CG-05-AL- 9584 के चालक ने लापरवाही पुर्वक तेज खतरनाक ढंग से चलाकर वेगनआर कार के सामने भाग को ठोकर दी...जिससे कार की सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट से भारत भूषण राजपूत के सिर, चेहरा , हाथ - पैर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई.... अशीष पवार की रिपोर्ट पर हाईवा चालक के खिलाफ कुरूद थाना में 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।



0 टिप्पणियाँ