सेहराडबरी संबलपुर चौक के पास की घटना
धमतरी। रविवार की रात लगभग 11 बजे सेहराडबरी संबलपुर चौक के पास स्थित अटल परिसर में अनियंत्रित कर जा टकराई। जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रात में जिला अस्पताल लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरछेड़ी थाना अर्जुनी निवासी राजीव साहू पिता रामेश्वर 35 वर्ष रविवार को अपनी कार क्रमांक सीजी04 एच डी 0230 में धमतरी आया हुआ था। रात को वह वापस लौट रहा था तभी सेहराडबरी अटल परिसर चौक के पास कार अनियंत्रित होकर परिसर से जा टकराई। जिसमें कार के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में राजीव को चोट आई। रात में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर सोमवार को परिजन घायल को इलाज के लिए रायपुर ले गए। बताया जा रहा है कि घायल राजीव श्रीनगर में सीआरपीएफ में पदस्थ है।
मालवाहक ई रिक्शा पलटने से दो युवक घायल
सोमवार को एक अन्य घटना में ई रिक्शा मालवाहक के पलटने से उसमें सवार दो लोगों को चोट आई है, जबकि एक युवक सुरक्षित है।मिली जानकारी के अनुसार चरोटा निवासी डोमेन्द्र वैष्णव 17 वर्ष पिता देवदास अपने साथियों तुषार साहू 16 वर्ष ग्राम गातापार और पप्पू के साथ मड़ाईभाटा से चरोटा जा रहा था। तभी ग्राम इर्रा के पास काल आने पर जेब से फोन निकालते समय वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और वहां तीन-चार बार पलट गई। जिसमें चालक डोमेन्द्र वैष्णव के पैर में गंभीर चोट आई है। तुषार और डोमेन्द्र को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया पप्पू सुरक्षित है।
कार की ठोकर से साइकिल सवार घायल
एक अन्य घटना में रुद्री रोड में कार ने साइकिल को ठोकर मार दी। जिसमें सवार घायल हो गया। बताया गया कि सुमित किराया भंडार में कार्यरत छन्नू ध्रुव गोकुलपुर निवासी अंबेडकर चौक की ओर सायकल से जा रहा था तभी सुमित बाजार के पास कार ने ठोकर मार दी।जिससे छन्नू के सिर पर चोट आई है। तुरंत शिवा प्रधान ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।





0 टिप्पणियाँ