NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime: आकाशगंगा कॉलोनी फेस 2 में चोरी से फैली सनसनी, चार घरों के ताले टूटे



 रिहायशी इलाके में सुरक्षा पर उठे सवाल



धमतरी। रुद्री रोड के किनारे स्थित आकाशगंगा फेस टू में चार घरों के ताले टूटने से सनसनी फैल गई। इसमें से एक घर में चोरी हुई है। हालांकि कम की चोरी हुई है लेकिन इस चोरी के वारदात से कॉलोनी में दहशत फैल गई है... सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात में लगभग तीन से चार लोग शामिल थे और सभी नकाब लगाए हुए थे... घटना रविवार के तड़के की है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पता तलाश में जुट गई है...बताया जा रहा है कि इसमें अलग-अलग टीम भी गठित कर दिया गया है। यह भी जानकारी मिल रही है कि आरोपियों के हाथ में हथियार थे, यदि किसी का सामना होता तो वह बड़ी घटना को अंजाम देने से नहीं चूकते...बता दें कि इस कॉलोनी में वीआईपी भी रहते हैं जिनके पास गार्ड भी है।


आकाशगंगा फेज-2 क्‍वा० नं B-8 धमतरी निवासी तुलसी राम ध्रुव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्तमान में वह क्रेडा जिला कार्यालय गरियाबंद में जिला प्रभारी अधिकारी के पद पर कार्यरत है। पत्नि ग्राम भोथली में शिक्षि‍का है जो गृह ग्राम बोडरा धमतरी से आना जाना करती है।उक्त निवास में सप्ताह में अवकाश के दिनो में आना जाना करते हैं। घर में काम वाली बाई चंद्र‍िका बाई यादव निवासी नयापारा गोकुलपुर धमतरी रोज सुबह 9 बजे काम करने आती है। रविवार 8 फरवरी की सुबह 9 बजे घर में साफ सफाई करने के लिये  आई और फोन के माध्यम से जानकारी दी कि घर के मुख्य दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ है, दरवाजा खुला है  बताने पर वह अपने मकान में आकर वस्तु स्थिति देखा तो घर के मुख्‍य दरवाजा का कुंडी टुटा हुआ एवं सामान अस्त-व्यस्त तथा वार्डरोप के कपड़े बिखरे हुए मिले  पूजा स्थल के दराज में रखे नगदी रकम 5000 रू एवं बेडरूम के आलमीरा से सोने की अंगूठी एक नग कीमती 20,000 रू करीबन नही था।कोई अज्ञात व्‍यक्ति चेारी कर ले गया है।

थाना सिटी कोतवाली में तुलसीराम ध्रुव की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(a), 331(4)के तहत अपराध दर्ज किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ