NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

GBT:अब हीरा डेंटल क्लीनिक में नई तकनीक से दर्दरहित दांतों की सफाई, हुआ शुभारंभ..



छत्तीसगढ़ का प्रथम मशीन जो 3 इन 1 कार्य प्रणाली पर आधारित


धमतरी।शहर के ह्रदय स्थल में स्थित हीरा डेंटल क्लिनिक एवम् इम्प्लांट सेंटर में GUIDED BIOFILM THEROPY (GBT) पर आधारित दांतों की सफाई की नयी मशीन का पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने शुभारंभ किया।

 यह अत्याधुनिक दन्त सफाई प्रणाली बिना दर्द दांतों के प्लाक बायोफिल्म और दागों को शुरक्षित व प्रभावी ढंग से हटाने में सक्षम है। अभी तक उपयोग में आरही अल्ट्रासोनिक वाइब्रेशन तकनीक से मरीजों को हलके दर्द व किन किनाहट का अनुभव होता था लेकिन यह मशीन सटीक स्प्रे और स्विस तकनीक पर आधारित होने के कारण मरीजो को दर्द रहित अनुभव देती है। यह छत्तीसगढ़ का प्रथम मशीन है जो 3 इन 1 कार्य प्रणाली पर आधारित है। इसमें मरीजों के आराम के लिए तापमान नियंत्रित पानी प्रणाली से इम्प्लांट व गम पॉकेट की गहराई तक सूरक्षित सफाई की जा सकती है।

 


   श्री होरा जी हीरा डेंटल क्लिनिक के डॉ अभिषेक गोयल,डॉ पूजा वर्मा,डॉ अपूर्वा पवार व स्टाफ को उपचार की इस नई तकनीक के लिए बधाई दी। हीरा डेंटल क्लिनिक में इसके अलावा दांतों व जबड़े बकी सम्पूर्ण जाँच के लिए CBCT स्कैन की सुविधा ,दांतों की WHITNING  के लिए ZOOM ब्लीचिंग व अत्याधुनिक तकनीक से डिजिटल गाइडेड इम्प्लांट लगाने की सुविधा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ