धमतरी।जिले में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है।पीपरछेड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची बुलडोजर चलने पर परिवार विरोध स्वरूप बुलडोजर पर बैठ गए।अतिक्रमण हटाने प्रशासन मौके पर मौजूद रही।
दरअसल सोमवार को धमतरी से थोड़ी दूर आगे पीपरछेड़ी गांव में प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची।जहां पर बुलडोजर चलते ही तनाव की स्थिति बन गई। कार्रवाई को लेकर जमकर बवाल हुआ।वहीं बुलडोजर चलने के बाद परिवार वाले बुलडोजर पर ही बैठ गए। इस दौरान खूब नोक झोक भी हुई। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद थी और अतिक्रमण की कार्यवाही जारी रही।इस दौरान सरपंच पर खुद अतिक्रमण करने का आरोप लगा है।पहले सरपंच अतिक्रमण हटाने की मांग पर लोग अड़े हुए थे।बताया जा रहा है कि अतिक्रमण पर बुलडोजर रमेश हिरवानी के घर चला है।फिलहाल इस मामले में प्रशासन कार्रवाई में जुटी हुई है और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी।कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रहेगी।
सरकारी काम में बाधा पहुंचने पर होगी कार्रवाई
इस संबंध में नया तहसीलदार दुर्गेश तंवर ने बताया कि एक व्यक्ति ने अतिक्रमण का घर बना लिया है बाकी 21 लोगों ने घर के पास घेरा बना कर अतिक्रमण किया है।नियमतः पंचायत प्रस्ताव करता है हम लोग सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जाते हैं। कुछ लोगों ने विरोध किया है। सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिग्रहण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एक व्यक्ति ने अपने पर पेट्रोल डाल दिया था और दूसरे के ऊपर भी पेट्रोल छिड़कने की शिकायत मिली है।



0 टिप्पणियाँ