धमतरी।मगरलोड क्षेत्र के छोटे से लुगे गांव की छात्रा युक्तामुखी साहू ने अपनी मेहनत और लगन से 12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में 10वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युक्तामुखी ने रायपुर में पढ़ाई कर यह स्थान पाया।
युक्तामुखी का चयन वर्ष 2025 में “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के लिए भी हुआ था, जहाँ उन्होंने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से प्राप्त की और वर्तमान में रायपुर में अध्ययन कर रही हैं।
कठिन परिस्थितियों के बावजूद युक्तामुखी ने कभी हार नहीं मानी। दादा-दादी के साथ रहते हुए उन्होंने घर के कामों में सहयोग किया और पढ़ाई में निरंतर मेहनत की। 8वीं कक्षा के दौरान दादी के निधन के बाद भी उन्होंने अपने दादा का ख्याल रखते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी।
युक्तामुखी साहू की शानदार सफलता पर साहू दंपति तुमनचंद एवं रंजीता साहू ने युक्तामुखी को सम्मान उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।




0 टिप्पणियाँ