NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

जिस स्कूल में पढ़े वहीं मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सरपंच हिमांशु शेखर

 


धमतरी।सर्वोदय हाइयर सेकेंडरी स्कूल हटकेशर  धमतरी में मंगलवार को कक्षा 1, 2 ,3 ,4 ,6,7,9,11 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें मुख्यातिथि हिमांशु शेखर साहू सरपंच ग्राम पंचायत दर्री, अध्यक्ष सरपंच संघ धमतरी थे।विशिष्ठ अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत दर्री के उपसरपंच निरंजन साहू एवं स्कूल के प्रिंसिपल टी आर सिन्हा, सिन्हा मैडम,संजय मीनपाल,कीर्तन मिनपाल, समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।


हिनाशु साहू ने कहा मै अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि जिस स्कूल में  2009 से 2012 तक पढ़ाई किया ...शिक्षा ग्रहण किया  वहां अतिथि  के रूप में जाना मेरे लिए भावुक पल था। हालाकि मैं वहां अतिथि के रूप में नहीं एक विद्यार्थी होने के नाते निमंत्रण स्वीकार किया था ... सर्वोदय स्कूल का शिक्षा और अनुशासन है कि मैं आज अपने गांव का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ