NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन IPL सट्टा पर पुलिस की एक और कार्यवाही..आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 


मोबाइल ऐप व UPI के जरिए संचालित हाईटेक सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश पूरे नेटवर्क को किया गया ध्वस्त

धमतरी।ऑनलाइन आईपीएल सट्टा जैसे संगठित अपराधों पर कड़ी नजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में एक और  कार्यवाही को अंजाम दिया है।


पेट्रोलिंग के दौरान धमतरी के पास मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों के समक्ष आरोपी मनमोहन पटेल उर्फ छोटू शिव चौक बनियापारा को गिरफ्तार किया गया।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए शंकर मंगलानी (निवासी बनियापारा, धमतरी) द्वारा उपलब्ध कराई गई आईडी के माध्यम से अपने मोबाइल में GOLDENEXCH.COM नामक प्लेटफॉर्म पर ID (8788sonuu) एवं पासवर्ड का उपयोग कर आईपीएल टी-20 मैच (CSK बनाम HRA) में हार-जीत का दांव लगवा रहा था।


▪️ *सट्टा संचालन का तरीका:*
● ऑनलाइन वेबसाइट/ऐप के माध्यम से सट्टा संचालन
● ग्राहकों को आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध कराना
● QR कोड एवं विथड्रॉल सिस्टम के जरिए पैसों का लेन-देन
●UPI/ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से राशि ट्रांजैक्शन
● नए ग्राहकों को जोड़ने पर कमीशन प्राप्त करना

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी का सीधा संपर्क मुख्य आरोपी शंकर मंगलानी से था, जो लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराता था और पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।

▪️*बरामदगी एवं महत्वपूर्ण तथ्य:*
● मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालन
● यूनियन बैंक एवं बंधन बैंक खातों के जरिए लेन-देन
●  UPI एवं मोबाइल नंबर आधारित ट्रांजैक्शन नेटवर्क
▪️*आरोपी से जप्ती:*
● 01 नग OPPO मोबाइल (मॉडल F15)
(कीमत लगभग 10,000/-रूपये)
उक्त मोबाइल को साक्ष्य स्वरूप गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

▪️*वैधानिक कार्यवाही*
● धारा: 7(क) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022, 3(5) बीएनएस
के तहत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ