NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: मकई गार्डन के सामने गड्ढा में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर लगाये बेशरम के फूल

 


धमतरी।पिछले एक सप्ताह से देखा जा रहा है कि घड़ी चौक स्थित मकई गार्डन एवं चोपाटी का प्रवेश द्वार बंद पड़ा है। तालाब तक निकासी पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया है और अब तक जो कार्य पूर्ण हो जाना था उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।


 शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी ने  ने बताया कि आज कार्य स्थल पर पहुंचे।वहाँ के व्यापारियों ने शिकायत की थी। हालात देखकर समझ में आ गया कि  चौपाटी जिन्होंने लगाई है उनका व्यवसाय पिछले एक सप्ताह से चौपट है। वही गर्मी की छुट्टियों में आने वाले बच्चे एवं अन्य गार्डन का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। निगम प्रशासन की उदासीनता के चलते जब छोटे से कार्य में इतना समय लग रहा है तो बड़े कार्य करने में निगम प्रसाशन के पसीने छूट जाएंगे। इसी कारण आज गड्ढे में बेशरम के फूल और पेड़ लगाए गए। लिखा गया हमारी (जनता)की भूल कमल का फूल जिसे देख कर निगम प्रशासन को सोचने पर मजबूर किया जा सके कि आख़िर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। 


गिट्टी, रेती सड़क पर है कोई भी दुर्घटना कब भी घट सकती है उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, सलीम तीगाला, चंदन रजक, मुकेश ध्रुव, अमित बाघमारिया, श्रवण कुमार, अविनाश मरोठे, वीरू महाजन, राकेश मौर्या, जैनुद्दीन रिजवी,राजू शेख, नवीन गजेंद्र ल,शंकर माखीजा, ज्ञानचंद सिन्हा, अयान हाशमी, चित्रांश रजक, जय गिदवानी, शैलेंद्र दीवान, कन्हैया सोनी, रुद्रा साहू, दीपक साहू, महेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ