नगरी पुलिस की महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही
धमतरी।थाना नगरी क्षेत्र में एक गंभीर महिला संबंधी अपराध का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर थाना नगरी में धारा 64(2)(एम), 351(2) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।मामले के अनुसार, आरोपी पूनम प्रजापति, निवासी बिड़गुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी, द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया। बाद में जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा,तो आरोपी ने स्वयं को शादीशुदा बताते हुए विवाह से इंकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



0 टिप्पणियाँ