NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Sucide: रिशेप्शन होते ही दुल्हे ने लगाई फांसी, एक ही दिन में दुल्हन बनी विधवा.. परिजन सदमे में

 



धमतरी।कुरूद क्षेत्र में धूमधाम से शादी का जश्न मनाने के बाद दूसरे ही दिन दूल्हे की लाश उनके कमरे में फांसी पर झूलते मिलने से पूरे परिवार सदमे में है। वहीं दुल्हन के हाथ की मेंहदी छूटी भी नहीं थी कि उसकी खुशियां मातम में बदल गई।


  मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद थाना अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी निवासी सिद्ध्वेश्वर 28 वर्ष पिता रामजोहन कंवर का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद के पास ग्राम  डोकरपाली में सम्पन्न हुआ। इसके बाद 17 अप्रैल की रात गांव में आशीर्वाद धरमटीका का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सगे संबंधियों समेत ईष्ट मित्र धूमधाम से बाजे गाजे में नाचे झूमे.. समारोह सम्पन्न होने के बाद रात में दूल्हा सिद्धेश्वर अपने कमरे में सोने चला गया... शनिवार को सुबह उनके कमरे का दरवाज़ा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखने पर सिद्धेश्वर की लाश पंखे में दुपट्टा के फंदे पर झूलती नजर आई... जिससे घर में कोहराम मच गया। जिस बेटे की शादी मां बाप ने धूमधाम से की थी। उसकी अचानक ऐसे मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई... सबका रो रो कर बुरा हाल हो गया है। नवविवाहिता की वैवाहिक  जीवन शुरू होने के पहले खत्म हो गई। जिससे वह बेसुध हो गई है।युवक की अचानक आत्महत्या जैसे कदम को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। 


कुरूद पुलिस के अनुसार यह आत्महत्या का ही मामला है।फांसी सुबह-सुबह लगाई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम कराने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।






 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ