धमतरी।।शनिवार की रात नेशनल हाईवे में कुरूद राखी मोड़ के पास सोलर पैनल से भरी चलती मेटाडोर में में अचानक आग लग गई। जिसे देख चालक, हेल्पर बाप बेटा कूद कर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा सामान समेत वाहन जलकर ख़ाक हो गया। जिससे 55लाख से अधिक की नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद (यूपी) से मेटाडोर क्रमांक एमपी 07 GA 9795 सोलर पैनल का 111प्लेट लेकर मलकानगिरी ओडिशा के लिए रवाना हुआ था। जो शनिवार रात्रि करीबन ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर -धमतरी मार्ग से होकर गुजर रहा था। तभी कुरूद से पहले राखी मोड़ के पास अचानक मेटाडोर में आग लग गई। जिसे देख चालक जनक सिंह निवासी भिंड और उसका हेल्पर पुत्र कूद गए। दोनों ने पहले अपने पास रखे फायर शेफ्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उनके बस से बाहर हो गया।
तब पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सोलर पैनल का प्लेट सहित मेटाडोर जलकर ख़ाक हो गया। चलती वाहन में इस आगजनी कैसी हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इस आगजनी से वाहन और सोलर पैनल समेत 55 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। जिसकी रिपोर्ट कुरूद थाना में दर्ज कराई गई है।




0 टिप्पणियाँ