धमतरी। गंगरेल और मरादेव के बीच एक वन्यप्राणी चीतल कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी मौत हो गई। बताया गया कि कुत्तों ने चीतल के पीछे के पैर के नीचे जंघा के पास नोच लिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी। घायल होने के कारण चीतल भागने और चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था।
सुबह सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल चीतल को सुरक्षित रेस्क्यू कर पशु चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।लेकिन उसे बचाया नही जा सका। इलाज के दौरान लगभग 10:30 बजे मौत हो गई।यह नर चीतल लगभग 6-7 साल का था।
वन विभाग के अनुसार गर्मी बढ़ने और जंगलों में पानी की कमी होने के कारण वन्यप्राणी पानी एवं भोजन की तलाश में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब पहुंच रहे हैं। इसी दौरान वे आवारा कुत्तों और अन्य खतरों का शिकार हो जाते हैं। विभाग ने लोगों से वन्यप्राणियों को देखकर उन्हें परेशान नहीं करने तथा तत्काल सूचना देने की अपील की है।




0 टिप्पणियाँ