NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सोरम भट्ठी के पास बने खोमचा से 51 पौवा अवैध देशी शराब जप्त,आरोपी गिरफ्तार

  


 धमतरी ।थाना रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोरम स्थित शराब भट्ठी के पास बने एक खोमचे में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब रखकर बिक्री की जा रही है। जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए रूद्री पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।कार्यवाही के दौरान आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के खोमचे में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। 


रूद्री पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 51 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री रकम सहित कुल 4,180 रुपये मूल्य की सामग्री गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी धर्मेंद्र गायकवाड 25 वर्ष पिता जीवन लाल, निवासी हटकेशर शीतला पारा धमतरी के विरुद्ध थाना रूद्री में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ