भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा की घटना
धमतरी।भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा में चोरी की घटना सामने आई है। प्रार्थी शिक्षक अपने परिवार के साथ भांजे की शादी में शामिल होने अभनपुर गया था। सूना मकान देखकर अज्ञात ने सोने चांदी के जेवर और नगदी पार कर दिया।इसके पहले धमतरी के अर्जुन रेजीडेंसी में बड़ी चोरी हुई थी जिसके आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है।
ग्राम कोसमर्रा कृष्ण कुमार कोसरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शास हाई स्कूल कोलियारी में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं।13 मई की दोपहर 12 बजे के आसपास अपने परिवार के साथ अपने भांचा के शादी में अभनपुर गया था।17 मई को पड़ोसी भुखेन्द्र बांधे ने सुबह 8 बजे फोन लगाकर बताया कि आपके मकान के सामने के दरवाजा खुला हुआ है एवं अन्दर चैनल गेट का ताला टुटा हुआ है। सूचना पर अपने परिवार के साथ ग्राम कोसमर्रा अपने घर आया।घर को देखा तो ताला टुटा हुआ था। सभी कमरा का दरवाजा खुला हुआ था। सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। पुजा कमरा में रखे दो आलमारी का दरवाजा एवं लाकर टुट हुआ था।बड़े आलमारी में रखे एक सोने का गुलबंद सेट,सोने का आयरिंग सेट एक नग, सोने का मंगलसुत्र गेंहुदाना के साथ, सोने का टाप्स एक सेट,सोने का बाली एक सेट,सोने का नथली एक नग, सोने का लाकेट एक नग,सोने का फुल्ली 4 नग, चांदी का पायल दो सेट, चांदी का बिछिया चार नग,चांदी का माला एक नग, चांदी की अंगुठी एक नग, चांदी का चुटकी दो नग किमती 49700 रूपये एवं छोटे आलमारी में रखे नगदी 1000 रूपये कुल जुमला 50700 रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है।
शिक्षक की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305,331(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।




0 टिप्पणियाँ