11:30 से 1:30 बजे तक जांच....2 बजे से 5:15 तक परीक्षा
भूपेंद्र साहू
धमतरी।मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए होने वाले नीट परीक्षा की तैयारियां चल रही है। इस बार कोई रिस्क नहीं लिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा धमतरी के चार सेंटर में से कुछ में मॉकड्रिल भी किया गया। जिसमें शुरू से लेकर अंत तक की प्रक्रिया अपनाई गई, ताकि कहीं कोई भूल से भी चूक न होने पाए।
इन नियमों का करना होगा पालन
प्राचार्य बी मैथ्यू ने बताया कि परीक्षार्थियों को चार चरण से गुजरना होता है। मुख्य प्रवेश द्वार होता है जहां पर शिक्षकों द्वारा एडमिट कार्ड के अलावा अन्य चीज की जांच की जाती है।कान में कोई बाली नहीं होना चाहिए। सिर में भी कोई भी क्लचर या अर्नामेंट नहीं होना चाहिये।इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णत प्रतिबंधित है। लोअर टीशर्ट में आना होगा। जूता के बजाय स्लीपर पहन के ही आना होगा। दूसरे चरण में लड़के और लड़कियों के लिए फ्रीस्किंग जांच होती है जहां पर मेथड डिटेक्टर से पूरी तरह से फिर से चेक किया जाएगा। तीसरे चरण में बायोमेट्रिक काउंटर होगा जहां पर विद्यार्थियों को उपस्थिति दर्ज करना होगा। संपूर्ण प्रक्रिया होने के बाद उनके एडमिट कार्ड में एक होलोग्राम स्टीकर चिपकाए जाएगा। यह प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक होगी। इसके बाद 2 बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी जो 5:15 बजे तक जारी रहेगी। इस बार 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया गया है।
1176 परीक्षार्थी होंगे शामिल
सिटी कोऑर्डिनेटर एमके विद्यार्थी ने बताया कि चार जगह केंद्र बनाए गए हैं। पीजी कॉलेज में 480, गर्ल्स कॉलेज में 240, गर्ल्स स्कूल में 240 और पॉलिटेक्निक कॉलेज में 216 विद्यार्थियों का पंजीयन है।पूरी तैयारी कर ली गई है। विद्यार्थियों को निर्धारित समय में केंद्र में पहुंचना होगा।





0 टिप्पणियाँ