युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने धमतरी पुलिस की मुहिम जारी, मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित आरोपी धराया
धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड धमतरी के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री करने की फिराक में है।जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी की।
कार्यवाही के दौरान संदेही मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी पिता अमरनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पीछे रायपुर,हाल पता सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90,000/- रूपये से अधिक आंकी गई है।
इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 10,000रूपये, नगदी रकम 20,000रूपये एवं एक मोटर साइकिल कीमती 1,10,000 रूपये अन्य सामग्री भी बरामद की गई। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2,30,000 है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में
21(ए)एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-फरोख्त एवं इसके स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना की जा रही है। साथ ही इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश भी की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ