NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: खेत की मेड़ पर नाली निर्माण को लेकर विवाद...सरपंच पर आरोप, किसान युवक ने किया जहर सेवन

 

पीड़ित व्यक्ति

भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरवानी की घटना, जिला अस्पताल में उपचार जारी


भूपेंद्र साहू

धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरवानी में किसान के खेत की मेड़ पर नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद एक किसान युवक द्वारा जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भेंडरवानी निवासी किसान मिथिलेश पटेल ने गुरुवार सुबह जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि गांव में पंचायत द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा है, जिसका किसान द्वारा विरोध किया जा रहा था। किसान का आरोप है कि उसकी खेत की मेड़ पर बिना किसी प्रस्ताव के नाली का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उसका मेड़ प्रभावित हो गया। इस संबंध में गुरुवार सुबह उसकी सरपंच के साथ बहस भी हुई थी।


परिजनों के अनुसार बहस के बाद मिथिलेश पटेल घर लौट गया और कुछ समय बाद उसने जहर सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पंचायत और सरपंच के साथ हुए विवाद के कारण ही किसान ने यह कदम उठाया है।बहरहाल घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 ग्राम पंचायत के सरपंच मिथिलेश साहू ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि नाली निर्माण सरकारी भूमि पर किया जा रहा है तथा किसान की मेड़ या निजी जमीन को किसी प्रकार से नहीं लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ