NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NEET: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 123 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

 


धमतरी में चार सेंटर के लिए 1176 छात्र थे पंजीकृत


भूपेंद्र साहू

धमतरी।3 मई को हुए परीक्षा को रद्द किए जाने के बाद 21 जून को री नीट परीक्षा संपन्न हुई।इस प्रवेश परीक्षा के धमतरी शहर में चार केन्द्र बनाए गए। जहां परीक्षार्थियों को तीन चरण में जांच के बाद प्रवेश दिया गया।सभी केन्द्रों में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल सुबह से शाम तक तैनात रहे। 1176 परीक्षार्थियों को इस परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया था।जिसमें 123 अनुपस्थित रहे।


रविवार को हुए नीट परीक्षा के लिए धमतरी में चार केन्द्र बीसीएस पीजी कालेज, एनआरएम गर्ल्स कालेज, शिवसिंह वर्मा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और भोपालराव पवार पॉलिटेक्निक कालेज को केन्द्र बनाया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सुबह 11.30 से 1.30 बजे तक प्रवेश दिया गया।इसके बाद 2 बजे से 5:15 बजे तक परीक्षा हुई। इस बार नीट परीक्षा के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। 


परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को लोवर और टीशर्ट में बुलाया गया। परीक्षार्थियों ने ड्रेस कोड का भी पालन किया। परीक्षा केन्द्र में 3 स्तर पर जांच की गई। पहले स्तर में गेट के सामने परीक्षार्थियों के कागजात जांच की गई। इसके बाद पुलिस द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच हुई। इससे पता लगाया गया कि कोई विद्यार्थी इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर अंदर प्रवेश न करे। तीसरे चरण में बायोमेट्रिक काउंटर लगा था, जहां उपस्थिति दर्ज की गई। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक होलोग्राम स्टीकर परीक्षा एजेंसी के तैनात कर्मियों द्वारा लगाया गया।


चार सेंटर में परीक्षा

 सिटी कोऑर्डिनेटर एम के विद्यार्थी ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए धमतरी में चार केंद्र बनाए गए थे। पीजी कॉलेज में 440, गर्ल्स कॉलेज में 221, शिव सिंह वर्मा कन्या शाला में 214 और शासकीय पॉलिटेक्निक में 178 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह से 123 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ