भूपेंद्र साहू/पवन निषाद
धमतरी/मगरलोड।जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ग्राम खड़मा सवनाई भाटा दुर्गामाता मंच के सामने हुआ है,जहां नए सोल्ड ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
कल ही खरीदा था ट्रैक्टर
बताया जा रहा है कि इस ट्रैक्टर को सरईरूख निवासी त्रिलोक ध्रुव ने रथयात्रा के दिन खरीदा था। जिसका ड्राइवर जयप्रकाश ध्रुव खड़मा निवासी था, वह ट्रैक्टर को खड़मा में रखा हुआ था और शुक्रवार को कृषि कार्य के लिए वापस सरईरूख ला रहा था तभी उसने ठोकर मार दी।
ट्रैक्टर जप्त, चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नए ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया है चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी।





0 टिप्पणियाँ