धमतरी। भाजपा नेता एवं जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर धमतरी जिले के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्षों पुरानी जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
उमेश साहू ने मुख्यमंत्री का ध्यान ग्राम बोरिदखुर्द के बीच स्थित लगभग 50 वर्ष पुराने जर्जर नाले की ओर भी आकर्षित कराया। उन्होंने बताया कि यह पुराना ढांचा अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इसलिए इसके स्थान पर नए एवं मजबूत निर्माण की स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाना अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उमेश साहू द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उमेश साहू ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं विकास से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।इस दौरान खुबलाल ध्रुव भी मौजूद थे।





0 टिप्पणियाँ