चौकी बिरेझर की सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विवेचना से 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा
हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की रची साजिश, साक्ष्य मिटाने का प्रयास विफल
धमतरी।चौकी बिरेझर पुलिस ने हत्या के एक संवेदनशील मामले का मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी माँ बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना चौकी बिरेझर, थाना कुरूद क्षेत्र के ग्राम गोजी की है।29 जून को युवक नरसिंग साहू (23 वर्ष) की संदिग्ध मौत पाई गई। प्रारंभिक रूप से मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा था, किंतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण,वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन,गवाहों से गहन पूछताछ एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।
अपराध छिपाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपियों ने शव को फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया तथा परिजनों के समक्ष झूठी कहानी गढ़ी। विवेचना में साक्ष्य छिपाने एवं एक से अधिक आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।
पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 103(1),238,3,(5) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।





0 टिप्पणियाँ