NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder Breaking: फ्री का शराब नहीं हुआ हजम.. पीने के बाद दोस्तों से ही गाली गलौज करने लगा.. 6 से अधिक लोगों ने मिलकर कर दी हत्या,सभी हिरासत में



कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डाही की घटना


धमतरी। नगरी क्षेत्र के मर्डर का अभी खुलासा हुए चंद घंटे हुए थे कि कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डाही में मर्डर हो गया। इस बार भी अपने ही साथियों ने जान ली है लेकिन इस बार का कारण शराब है जो सबके लिए घातक है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 जून की रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच धमतरी विधानसभा और कुरूद विकासखंड के ग्राम डाही निवासी 8-9 लोग ग्राम डाही में शीतला मंदिर के आगे टॉवर के पास सभी शराब पीने बैठे थे... तभी हुलास मंडावी 35 वर्ष पिता दिना मंडावी और एक युवक के बीच शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा हो गया तो दोनों एक दूसरे को मां बहन की गली गलौज कर रहे थे जिसे सब मिलकर समझाने लगे। जिसके बाद हुलास मंडावी सभी के साथ गाली गलौज करने लगा। 



तभी सब आरोपी हुलास से हाथ मुक्के व डंडे से मारपीट किये और अंत में बड़े से पत्थर से सिर पर वार कर सभी आरोपी मौका से फरार हो गए। सूचना पर कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।घटनास्थल का निरीक्षण किया जहां पर उल्हास मांडवी का शव पड़ा हुआ था।शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए कुरूद भेज दिया गया।सभी आरोपी और सह आरोपी को रात में ही हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह सभी कुरूद से शराब लेकर पहुंचे थे। हुलास के पास शराब नहीं था उसने शराब पिलाने के लिए कहा साथियों ने उसे शराब पिला दी... इसी बीच हुलास उनसे गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की भी धमकी दी। जिससे सभी साथी आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग आठ आरोपी है, जिसमें दो नाबालिग हैं...दो मुख्य आरोपी हैं बाकी सभी सह आरोपी हैं। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है, बहुत जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।




 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ