धमतरी।धमतरी में मंगलवार को बड़ी घटना सामने आई है। तीन लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि दो एक ही वार्ड के दोस्त हैं।सबेरे एक ने फांसी लगाई तो शाम तक उसके दोस्त ने भी खुदकुशी कर ली। तीसरा मामला ग्राम और अछोटा का है।
पहली घटना: मक्केश्वर वार्ड की है, जहां संजू कुमार साहू (25 वर्ष) जो ई-रिक्शा चलाता था ने पेड़ में फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि संजू सोमवार की शाम से घर से निकला था और मंगलवार की सुबह-सुबह पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली, कारण स्पष्ट नहीं है।
दूसरी घटना:ग्राम अछोटा की है। ट्रैक्टर चालक गोपाल यादव (27 वर्ष) ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली।कारण स्पष्ट नहीं है।
आखिर क्या है कारण?
धमतरी में एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां बन रही हैं, जिनके कारण लोग अपने जीवन को समाप्त करने जैसा कठोर कदम उठा रहे हैं?
यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानियां, आर्थिक दबाव, अकेलापन या अन्य समस्याएं व्यक्ति के मानसिक संतुलन पर गहरा प्रभाव डाल सकती हैं। ऐसे समय में लोगों को अपनों के साथ, सही मार्गदर्शन और मानसिक सहयोग की जरूरत होती है।जरूरत है कि हम अपने आसपास के लोगों की परेशानियों को समझें, उनसे बातचीत करें और समय रहते उनका साथ दें, ताकि कोई भी व्यक्ति निराश होकर ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर न हो।





0 टिप्पणियाँ