NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder: चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मछली व्यवसायी की हत्या... साथी पर मिर्ची पाउडर फेंका, भाग कर बचाई जान

 


नगरी-गरियाबंद मार्ग पर शनिवार देर शाम की घटना


भूपेंद्र साहू

धमतरी।नगरी-गरियाबंद मार्ग पर शनिवार देर शाम एक सनसनीखेज  घटना सामने आई है।मछली व्यवसायी पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसे नगरी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, विपलभ मंडल (लगभग 55 वर्ष) पिता मनोरंजन मंडल, मूल निवासी कोलकाता, पिछले लगभग 7-8 वर्षों से ग्राम बोईरगांव दर्रीपारा, जिला गरियाबंद थाना मैनपुर में रह रहा था। वह चुम्मन यादव पिता कार्तिक यादव के साथ नगरी में मछली व्यवसाय करते थे। इनका सिहावा रोड नगरी में  “एमएम फिश” नाम से दुकान संचालित है और दोनों का रोजाना इसी मार्ग से आना-जाना होता था।


बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को दुकान बंद कर दोनों नगरी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गोरेगांव से लगभग 3 किलोमीटर आगे गरियाबंद रोड पर कुछ लोगों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले विपलभ मंडल के सिर पर लकड़ी से हमला किया, वहीं उनके साथी चुम्मन यादव की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे वह जान बचाकर बोईरगांव की ओर भाग निकला। हमलावरों ने विपलभ मंडल पर चाकू जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। घायल विपलभ मंडल को नगरी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


सूत्रों के अनुसार यह मामला सुनियोजित लूटपाट या पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ