NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: धमतरी से रायपुर जा रही लग्जरी बस में अचानक लगी आग.. उसके बाद

 


धमतरी। अभनपुर क्षेत्र के बेंद्री इलाके में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। धमतरी से रायपुर जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की चलती बस में अचानक आग लग गई। बस से धुआं उठता देख यात्रियों में हडकंप मच गया।ड्राइवर और हेल्पर ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


मिली जानकारी के अनुसार धमतरी से रायपुर जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की स्लीपर बस से सामने की ओर अचानक धुआं निकलने लगा।स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनटों में बस के अंदर आग फैल गई और देखते ही देखते लपटों ने वाहन के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।


फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैलने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए सामान छोड़कर बस से बाहर निकल आए।घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का बड़ा हिस्सा जल चुका था।



हादसे में कोई जनहानि नहीं

शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कोई यात्री घायल या हताहत नहीं हुआ। ड्राइवर और हेल्पर की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ