NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT:नहर में गिरी नीलगाय,मशक्कत के बाद खुद निकल कर जंगल की ओर भाग गई

 


 धमतरी।गंगरेल बांध के पास नहर में नील गाय गिर गई।कड़ी मशक्कत के बाद वह खुद नहर से बाहर निकली और जंगल की भाग गई।नहर में देखने उमड़ी भीड़ ने नीलगाय की तस्वीर को मोबाइल के कमरे में कैद किया।जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


धमतरी जिले के गंगरेल बांध इलाके में लगातार वन्य प्राणियों का विचरण होते रहता है।जिसमें तेंदुआ, हिरण, नीलगाय, हाथी सहित अन्य वन्य प्राणी दिखाई देते हैं। कई बार लोगों ने अपने आंखों से देखा और अपने मोबाईल के कैमरे से तस्वीर भी कैद किया। बीते महीने गंगरेल बांध में एक नीलगाय की भी मौत ही थी।जिसको नाव के के सहारे नीलगाय को बाहर निकाला गया था,वही लोगों को वन विभाग की टीम द्वारा लगातार अलर्ट किया जाता है। कि जंगल और की शाम के समय न जाए और अपने आप को सुरक्षित रखें।


जानकारी के मुताबिक धमतरी वन परिक्षेत्र के गंगरेल बांध के पास नहर में वन्य प्राणी नीलगाय विचरण करते समय अचानक नहर में गिर गई थी।नहर से बाहर निकलने काफी प्रयास करती नजर आई। आखिर में करीब घंटे भर तक संघर्ष करने के बाद नीलगाय बाहर निकलने में कामयाब रही। बाहर निकलने के बाद नीलगाय जंगल की ओर भाग गई।वही मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन कैमरे से उसका वीडियो बना लिया,जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है नीलगाय गंगरेल बांध से लगे पावर हाउस के पास नहर में गिरी थी,जिसमें नीलगाय बहते हुए करीब 100 मीटर दूर तक नहर के पानी में सिर को बाहर रख कर निहारते हुए पुल को पार किया इसके बाद कूद नीलगाय बाहर निकल गई।


इस संबंध में डीएफओ कृष्ण जाधव ने बताया की धमतरी से लगे केरेगांव रेंज में ज्यादातर नीलगाय मौजूद है, गंगरेल बांध केरे गांव से लगा हुआ, नीलगाय हरियाली देखते हुए गंगरेल बांध की ओर आ जाते हैं लेकिन वन विभाग निगरानी बनाए रखे है,और लोगों को अलर्ट भी किया गया है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ