NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: ढाबा में परोसी जा रही है अवैध शराब..अछोटा के दो ढाबा के संचालक/कर्मचारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,गए जेल

 


अवैध शराब के परिवहन पर लगातार प्रहार, तीन अलग-अलग मामलों में 03 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, दोपहिया वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की।


▪️*प्रथम प्रकरण* -
सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी विवेक देवांगन (21 वर्ष) निवासी राजीव नगर कांटीपारा अछोटा को मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया।पूछने पर आरोपी ने बताया की वह मंगलानी ढाबा अछोटा में बिक्री करने के लिए ले जा रहा था।
आरोपी के कब्जे से 49 पौवा प्लेन सुपर शराब , एक सीटी-100 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 28,920/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

▪️ *द्वितीय प्रकरण*-
इसी तरह मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी विक्की महार उर्फ विक्की रामटेके (20 वर्ष) निवासी नदियापारा अछोटा को गिरफ्तार किया, जो मामा ढाबा अछोटा का कर्मचारी होना बताया। ढाबा में बेचने के लिए शराब ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब (लगभग 5.58 लीटर), टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी, ओप्पो मोबाइल सहित कुल लगभग 52,500/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।


▪️*तृतीय प्रकरण* -
थाना अर्जुनी पुलिस ने नगरी रोड पर घेराबंदी कर मंगलानी ढाबा अछोटा के संचालक आरोपी सतीश मंगलानी उर्फ विक्की मंगलानी (37 वर्ष) निवासी बनियापारा धमतरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन शराब हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित लगभग 33,000/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई।

तीनों मामलों में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।



▪️*कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण :*
●गिरफ्तार आरोपी - 03
●कुल जप्त देशी शराब - 180 पौवा
●जप्त दोपहिया वाहन - 03
●जप्त मोबाइल - 01
●कुल अनुमानित जप्त संपत्ति - लगभग 1,14,420/-रूपये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ