धमतरी।पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार नेरक्तदान कर नियमित रूप से समाज सेवा की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत करने वाले प्रखर समाचार के सिटी रिपोर्टर व IDN24 न्यूज़ के ब्यूरो चीफ डॉ भूपेंद्र साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति इस प्रकार से अपने जिम्मेदारी समझते हुए नागरिकता का परिचय दें तो लोगों को काफी मदद मिल जाएगी। आज लोग रक्तदान करने से घबराते हैं जबकि रक्तदान करने से शरीर स्फूर्त रहता है। यदि किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो तो नियमित रूप से रक्तदान कर किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने भूपेंद्र साहू की तारीफ करते हुए कहा कि मीडिया में जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के अलावा इस प्रकार की मानव सेवा करना अनुकरणीय पहल है।


0 टिप्पणियाँ