NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: कोटवारों ने कहा बरसों से काम कर रहे हैं फिर भी नियमितीकरण नहीं.. बेगारी भी कराया जाता है

 



विभिन्न मांगों को लेकर कोटवारों का धरना प्रदर्शन

धमतरी।नियमितिकरण सहित मानदेय बढ़ोत्तरी एवं अन्य मांगों को लेकर जिले के कोटवारों ने शुक्रवार को तहसील स्तर पर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


प्रत्येक गांव में तैनात कोटवार बरसों बरस से पीढ़ी दर पीढ़ी कार्य करते आ रहे हैं। परंतु अभी तक उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके कारण कोटवारों को नाम मात्र की पारिश्रमिक से अपना गुजारा करना पड़ रहा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर कोटवारों ने प्रदर्शन किया। धमतरी में भी तहसील स्तर पर धरना दिया।


धमतरी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र देवदास और तहसील अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि लंबे समय तक सेवा करने के बाद भी कोटवारों की मृत्यु, त्यागपत्र या सेवानिवृत्ति की स्थिति में पेंशन जैसी शासकीय सेवाओं का लाभ नहीं मिलता। जिससे वृद्धावस्था में आत्मग्लानी की जिंदगी गुजारनी पड़ती है। उनके प्रमुख मांगों में कोटवारों को राजस्व विभाग में संविलियन किया जाये। सेवा भूमि के अनुसार जो मानदेय है उसमें बढ़ोत्तरी की जाये। जिनके पास सेवा भूमि नहीं है उन्हें 6 हजार से बढ़ाकर 15 हजार, 3 से साढ़े 7 एकड़ सेवाभूमि में 5500 से 12 हजार, साढ़े 7 से 10 एकड़ सेवाभूमि में 4500 रूपये से 10 हजार रूपये एवं 10 एकड़ से अधिक सेवाभूमि में 3 हजार रूपये से बढ़ाकर 8 हजार रूपये प्रतिमाह किया जाये। 


कोटवारी नियुक्ति में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाये। राजस्व अधिकारियों द्वारा अनावश्यक ड्यूटी लगाकर बेगारी न कराई जाये। कोटवारों के विरूद्ध शिकायत पत्रों की विधिवत जांच किये बिना, कोटवारों का पक्ष सुने बिना किसी प्रकार की कार्यवाही न की जाये और नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कोटवारों की नियुक्ति में लगा प्रतिबंध तत्काल हटाया जाये। धरना के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबंधित तहसील में एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन दिया।





 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ