NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

“नशे के सौदागरों पर धमतरी पुलिस की सख्ती” - अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 68 पौवा शराब व नगदी जब्त

 


“शराब बेचोगे तो कार्यवाही तय”- अवैध शराब के विरुद्ध धमतरी पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान

धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



*थाना सिटी कोतवाली धमतरी की कार्यवाही*
5 अगस्त को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिंधी समाज शमशान घाट के सामने नहर नाका दानीटोला वार्ड धमतरी के पास एक व्यक्ति शराब की बिक्री कर रहा है।सुचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस  मौके पर पहुंचकर आरोपी दिव्यांशु सिंह,पिता त्रिभुवन सिंह उम्र निवासी दुर्गा चौक, गोकुलपुर धमतरी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 53 पौवा देशी शराब, कीमत 4,240 रूपये, मोबाइल फोन, कीमत 20,000 रूपये तथा बिक्री रकम 1,760 रूपये, कुल 26,000 रूपये की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🔹 *थाना अर्जुनी की कार्यवाही*
थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि काटी तालाब सामुदायिक भवन के सामने राजीव नगर अछोटा में एक व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी भूपेन्द्र देवांगन, निवासी राजीव नगर अछोटा, थाना अर्जुनी को अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब, कीमत 1,200रूपये एवं बिक्री रकम 310 रूपये, कुल 1,510 रूपये जब्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ