NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: सावन सोमवार की तैयारी में बड़ा हादसा...मंदिर सफाई के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल बगीचा वार्ड में रविवार सुबह एक बेहद दुखद हादसा हो गया। सावन सोमवार के पावन अवसर पर शिव मंदिर की साफ-सफाई के दौरान 20 वर्षीय युवक हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे वार्ड और शहर में शोक की लहर फैल गई है।





मिली जानकारी के अनुसार, लाल बगीचा शिव मंदिर के पास रहने वाला घनश्याम सेन (20 वर्ष) पिता बुधराम सेन रविवार सुबह करीब 11 बजे आगामी सावन सोमवार की पूजा-अर्चना की तैयारियों के तहत मंदिर समिति के कहने पर शिव मंदिर परिसर की साफ-सफाई में जुटा हुआ था। इस दौरान वह मंदिर के ऊपर स्थित पेड़ की डंगाल काटने चढ़ा। बताया जा रहा है कि पेड़ की डाल पास ही स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर और उससे जुड़े हाई वोल्टेज तारों के काफी करीब थी।पत्ता हटाते समय वह अचानक तार की चपेट में आ गया और जोर का करंट लगते ही मंदिर की छत पर जा गिरा। 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मंदिर समिति को इसके लिए किसी मजदूर को बुलाना था लेकिन पास के ही युवक को चढ़ाकर सफाई की जा रही थी जिससे यह घटना घट गई। समिति के सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की गई।



अस्पताल पहुँचने से पहले तोड़ा दम

​घटना देख आसपास मौजूद लोग और वार्डवासी तुरंत मौके पर पहुँचे। अचेत अवस्था में युवक को आनन-फानन में डीसीएच अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने 11:50 बजे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


सैलून चलाकर परिवार संभालता था घनश्याम

​मृतक घनश्याम सेन स्थानीय स्तर वार्ड में ही एक सैलून दुकान का संचालन करता था। कम उम्र में ही मेहनत-मजदूरी और व्यवसाय से जुड़े होने के कारण वार्ड में उसका व्यवहार काफी लोकप्रिय था। सावन सोमवार की पूर्व संध्या पर हुए इस अचानक हादसे ने परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल कर दिया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ