NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सियासत: नगर निगम में MIC से हटाए गए नीलेश लुनिया,श्यामलाल नेताम को मिला स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार

 


धमतरी। नगर पालिक निगम अधिनियम 1956  की धारा 37 के तहत मेयर इन काउंसिल का 13 मार्च 2025 को गठन किया गया था। जिसमें महापौर द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत पूर्व गठित मेयर इन काउंसिल में संशोधन करते हुए 19 अगस्त 2026 को फेरबदल किया गया है। अब नीलेश लुनिया को हटाकर उनका प्रभार श्यामलाल नेताम को दिया गया है। हालांकि संबंध में श्यामलाल नेताम अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम में खींचतान चल रही है। विज्ञापन मामले में सियासत भी गरमा गई है। इस बीच MIC का पुनर्गठन कर दिया गया।

महापौर रामू रोहरा की अनुशंसा के अनुसार निगम आयुक्त ने प्रभारी सदस्यों के नामों पर आंशिक फेरबदल किया है। हिमानी भागवत साहू लालबगीचा वार्ड विधी एवं सामान्य प्रशासन, विजय मोटवानी आमापारा वार्ड आवास, पर्यावरण एवं लोक निर्माण विभाग, अखिलेश सोनकर विंध्यवासिनी वार्ड जल कार्य विभाग, विभा चंद्राकर विवेकानंद नगर वार्ड शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, नरेन्द्र रोहरा सुंदरगंज वार्ड पुर्नवास तथा नियोजन विभाग, युगलकिशोर पिंटू यादव बनियापारा वार्ड खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति को यथावत रखा गया है। श्यामलाल नेताम बठेना वार्ड  को राजस्व एवं बाजार सलाहकार समिति के अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 इस संबंध में महापौर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो पाया।



शायद मेरा काम पसंद नहीं आया होगा:नीलेश

नीलेश लुनिया स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का प्रभार देख रहे थे। उन्हें हटाया गया है। एमआईसी से हटाए जाने पर पार्षद नीलेश लुनिया ने कहा कि यह अधिकार मेयर का होता है किसे रखें या किसे न रखें। शायद मेरा काम पसंद नहीं आया होगा, इसलिए हटाए होंगे यह पार्टी संगठन का मामला है।



जानकारी नही है:श्यामलाल

इस संबंध में MIC सदस्य श्यामलाल नेताम से जब इस संबंध में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के प्रभार देने की कोई भी जानकारी नहीं है, वह आज बाहर थे।

जैन समाज में आक्रोश

 निलेश लुनिया के एमआईसी से निकाले जाने के बाद जैन समाज में आक्रोश बढ़ गया है। इस संबंध में आज(बुधवार) रात को समाज की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। अब यह बैठक के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या निर्णय लिया जाता है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ