NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: खुले सोक पिट गड्ढे में गिरने से गाय की दर्दनाक मौत,निगम की टीम ने निकाला

  


​जिला अस्पताल के पास स्थित बैडमिंटन कोर्ट के बगल में है जर्जर गड्ढा

धमतरी।शहर में खुले और जर्जर गड्ढे,नाली मूक पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए भी काल साबित हो रहे हैं। जिला अस्पताल परिसर के समीप स्थित बैडमिंटन कोर्ट के बाजू में बने एक खुले सोक पिट गड्ढे में गिरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। रात के समय विचरण करते हुए गाय इस असुरक्षित और जर्जर गड्ढे में समा गई, जिससे दम घुटने और चोट लगने के कारण उसने दम तोड़ दिया।


कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने गड्ढे में फंसी गाय को देखा, तो तुरंत नगर निगम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद जेसीबी की मदद से मृत गाय को वहां से उठाकर अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।



खुले गड्ढे से बड़ी जनहानि की आशंका

स्थानीय नागरिकों ने इस घोर लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है। लोगों का कहना है कि ​जिला अस्पताल और खेल परिसर के पास दिन-रात लोगों व बच्चों की आवाजाही रहती है।​सोक पिट लंबे समय से अत्यंत जर्जर हालत में है और इसे बिना किसी ढक्कन या बैरिकेडिंग के खुला छोड़ दिया गया है।​यदि समय रहते इस खुले गड्ढे को दुरुस्त कर ढका नहीं गया, तो भविष्य में किसी इंसान या बच्चे के गिरने से गंभीर जनहानि हो सकती है।​लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी खुले और जानलेवा गड्ढों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए ताकि आगे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ