NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: भाजपा के झंडे वाले वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सारंगढ़ से आरोपी दो भाई गिरफ्तार

 



सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी ने आरोपियों के मोबाइल फोन किए जब्त, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर की गई कार्यवाही


धमतरी।पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने से संबंधित मूल वीडियो को एडिट कर उसे भ्रामक स्वरूप में सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थाना सिटी कोतवाली में धारा 336(4), 353(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 

प्रार्थी की रिपोर्ट के अनुसार 22.03.2026 को भाजपा कार्यालय कुरूद में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। उक्त वीडियो को एडिट कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “धमतरी में तिरंगे की जगह BJP का झंडा, स्वतंत्रता दिवस पर उठे सवाल” जैसे भ्रामक संदेश एवं तिरंगे के प्रतीक के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

▪️ डिजिटल साक्ष्यों से सामने आई एडिटिंग एवं अपलोड की प्रक्रिया

विवेचना के दौरान आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर पूछताछ की गई। आरोपियों के मोबाइल फोन का विधिवत अवलोकन एवं पंचनामा तैयार किया गया। अवलोकन के दौरान विभिन्न सोशल मीडिया एवं वीडियो एडिटिंग एप्लीकेशन पाए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा मूल वीडियो को डाउनलोड कर News Banao App के माध्यम से एडिट किया गया तथा उसमें भ्रामक शीर्षक एवं तिरंगे का प्रतीक जोड़कर वीडियो तैयार किया गया। इसके बाद उक्त एडिटेड वीडियो को Instagram एवं Facebook पर अपलोड किया गया। आरोपी द्वारा बाद में वीडियो डिलीट किया जाना बताया गया, जिसके संबंध में Instagram के Recently Deleted सेक्शन में भी उक्त वीडियो के साक्ष्य पाए गए। आवश्यक स्क्रीनशॉट एवं डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए गए।


वहीं आरोपी राकेश निराला के मोबाइल की जांच में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का झंडा फहराए जाने संबंधी फोटो भी पाए गए, जिसका स्क्रीनशॉट लेकर पंचनामा तैयार किया गया।

▪️ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन जब्त-:

पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने भुनेश्वर निराला, पिता मंगल निराला, उम्र 25 वर्ष, राकेश निराला, पिता स्व. मंगल निराला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जिल्दी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को 18 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 45,000रुपये है, गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए।दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ