NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

धमतरी में चाकू की नोक पर लूट मामले में 3 गिरफ्तार... गुजरा में चेन स्नेचिंग में आरोपियों की तलाश

 



सोने का लॉकेट,चाकू एवं लूट की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद


धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का सोने का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AT 3357 बरामद कर जब्त की गई है।


16 अगस्त को प्रार्थी गौतम नागरची, निवासी मौरीकला, अपनी साली के लिए खाना लेकर बठेना अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान करीब 4 बजे गोपाला अस्पताल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर चाकू की नोक पर उसके गले में पहना सोने का लॉकेट लूटकर फरार हो गए।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AT 3357 से आमातालाब रोड, यादव भवन के पास सोने का लॉकेट बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।लूट का सोने का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई।


निलमणी विश्वकर्मा उर्फ विक्कु, उम्र 20 वर्ष, निवासी हटकेशर, धमतरी,चेतन नेताम उर्फ आदित्य नेताम, उम्र 22 वर्ष, निवासी पंचवटी कॉलोनी, अटल आवास, धमतरी और खिलावन साहू उर्फ बदे, उम्र 20 वर्ष, निवासी लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर   न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।



गुजरा में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नेचिंग

ग्राम गुजरा निवासी पारथ साहू ने भखारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी माँ बिन्दा बाई साहु पति महेत्तर साहु उम्र 65 वर्ष जो रोजाना कि तरह 17 अगस्त की सुबह करीबन 5.30 बजे घर से टहलने गयी थी। केशरू ढाबा के पास पहुची थी कि उसी समय एक सफेद कलर की कार भखारा तरफ से आ रही थी। कार के रूकने पर दो अज्ञात व्यक्ति उतरे,ड्रायवर गाड़ी को वापस भखारा की ओर घुमाकर आगे खड़ा किया उतरे हुये दो व्यक्तियो ने उसकी मां से पूछा कि धमतरी जाने का रोड कौन सा है। तब वह धमतरी जाने का रास्ता बतायी। उसी समय एक व्यक्ति मां के गला में पहने काला मोती दाना से गुथा हुआ सोने का माला जिसमें  7 नग सोने का पत्ती (लाकेट) व 10 नग सोने का गेहु दाना को झपटमारी कर कार में बैठकर भखारा की ओर भाग गये। माला की कीमत लगभग 35000 रूपये है। पारथ साहू की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ BNS की धारा 3(5), 304(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।





 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ