“नाबालिगों के विरुद्ध अपराध पर जीरो टॉलरेंस”: उत्कृष्ट विवेचना के लिए एसपी धमतरी करेंगी उप निरीक्षक को पुरस्कृत
धमतरी। पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के परिणामस्वरूप थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अपराध क्र. 311/ 2025 धारा 65(2), 351(2) बीएनएस, धारा 06 POCSO एक्ट के प्रकरण में आरोपी सुनील उर्फ चोवाराम उर्फ सुमीत डहरे को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है। प्रकरण में आरोपी सुनील उर्फ चोवाराम उर्फ सुमीत डहरे को दोषसिद्ध पाए जाने पर न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास एवं 5000/-रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।
प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक सरिता मानिकपुरी द्वारा की गई थी। उनके द्वारा प्रकरण में साक्ष्यों का संकलन, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना को प्रभावी ढंग से पूर्ण किया गया, जिसके फलस्वरूप आरोपी को न्यायालय से सजा दिलाने में सफलता मिली है।
उक्त प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय द्वारा उप निरीक्षक श्रीमती सरिता मानिकपुरी को सेवा पुस्तिका में ईनाम देकर पुरस्कृत किया जायेगा।




0 टिप्पणियाँ